07:17 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result Live: इतने छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया
27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।
07:12 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result Live: इतने छात्रों ने कराया था पंजीयन
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
07:07 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result: वेबसाइट ठप होने पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबर सामने आई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड परिणाम शनिवार, 18 जून को जारी किया जा रहा है।
06:59 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result Live:छात्र चाहे तो इस नंबर पर भी परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं के परिमाम के लिए UP10ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
12वीं के परिणाम के लिए UP12ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
06:52 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result 2022:पहुंचा रहा है हर अपडेट सबसे पहले
छात्रों को इस बात की जानकारी होना आवश्यक है कि आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
06:49 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result 2022 Live: एसएमएस पर भी प्राप्त होगा यूपी बोर्ड का परिणाम
छात्रों के पास में परिणाम को चेक करने के लिए कई अन्य तरीकें भी हैं। छात्र चाहें तो एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर भी परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
06:38 AM, 18-Jun-2022
UP Board 10th 12th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
06:33 AM, 18-Jun-2022
UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
results.amarujala.com
06:32 AM, 18-Jun-2022
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र Results.AmarUjala.Com पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
06:27 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
06:25 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result 2022: इतने बजे जारी होगा परिणाम
बता दें कि दोनों कक्षा के परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। दसवीं का परिणाम दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।
06:16 AM, 18-Jun-2022
UP Board Result Live: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, सबसे पहले पर देखें हर अपडेट
UP Board Result Live: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम के तारीख की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम कल 18 जून, 2022 को जारी किए जाएंगे।
More Stories
बैंक में 32 लोगों की रिकॉर्डिंग दर्ज
ईसा पूर्व पर भारी पड़े वोट: बिंद्रानवागढ़ में सबसे ज्यादा 81.19% वोट, क्षेत्र में चुनाव में समर्थकों का भारी वोट
जॉनी इरावन आज रोड शो से प्रोमोशनल सुपरमार्केट