Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Weather Forecast: नोएडा-गाजियाबाद में बारिश से राहत, लखनऊ में उमस से हालत खराब…जानिए पूर्वांचल का हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सभी इलाकों में अब तक बारिश का असर नहीं पहुंच पाया है। मॉनसून (Monsoon) में देरी के कारण प्री-मॉनसूनी गतिविधि (Pre Monsoon Activity) भी शुरू नहीं हो पा रही है। इस कारण शहरों में लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में रविवार सुबह से ही पसीना छुड़ाने वाली गर्मी (Lucknow Temperature) पड़ रही है। तेज धूप और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को घरों के साथ-साथ बाहर में भी पसीना छुड़ाने जैसी गर्मी का अहसास करना पड़ रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में लोगों को बारिश के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, शनिवार को लगातार बिजली आने-जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूर्वांचल में अभी तक लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। वाराणसी में एक-दो दिन रिमझिम बारिश के बाद उमस के कारण परेशानी बढ़ी हुई है।

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन राहत के छींटों का इंतजार अभी भी राजधानीवासियों को है। शनिवार को दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। रविवार को मौसम विभाग की ओर से छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। सुबह में 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। अपराह्न 3 बजे के बाद राजधानी में बादल घिरने और शाम 7 बजे तक बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। रविवार को शहर में बारिश की संभावना 46 फीसदी जताई गई है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

नोएडा बादलों का दिख रहा है असर
नोएडा में बादलों का असर दिख रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण हवा नहीं चलने के बाद भी लोगों को राहत जैसी स्थिति लगी। शहर में सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 89 फीसदी ह्यूमिडिटी होने के कारण घरों के भीतर उमस जैसी स्थिति बनती दिखी, लेकिन बाहर का मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक बारिश के आसार जताए गए हैं। गुरुवार तक मौसम साफ होने और एक बार फिर तेज धूप के भी आसार जताए गए हैं।

गाजियाबाद में भी तेज बारिश की संभावना
गाजियाबाद में रविवार को एक बार फिर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सुबह से आसमान में बादल और 89 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को घरों में उमस जैसी स्थिति बनी, लेकिन बाहर में लोगों को राहत जैसी स्थिति महसूस हुई। आसमान के बादलों से घिरे रहने और बारिश के कारण सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद की गई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वाराणसी में शाम को तेज बारिश की संभावना
वाराणसी में रविवार की शाम भींगी रह सकती है। मौसम विभाग की ओर से शाम 5 बजे से गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। रात 11 बजे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण रात का तापमान शनिवार की अपेक्षा करीब 3 डिग्री कम रह सकता है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 55 फीसदी बताई गई है। रविवार की सुबह बादल और धूप के साथ शुरू होने से लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। 86 फीसदी ह्यूमिडिटी और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के बाद भी लोगों को अधिक राहत नहीं मिली है। अगले सप्ताह में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

गोरखपुर में उमस भरा मौसम बरकरार
गोरखपुर में उमस भरा मौसम बरकरार रहने की उम्मीद है। रविवार को शहर में बादलों का डेरा रह सकता है, लेकिन इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश की उम्मीद महज 20 फीसदी जताई गई है। रविवार सुबह 8 बजे ही शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 65 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा भी लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम रही। सोमवार को शहर में बारिश का अनुमान जताया गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

You may have missed