Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ गैंगरेप, पीड़िता की आवाज सुनकर क्रिकेट खेल रहे युवकों ने बचाया

सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों युवकों को क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना थाना खंदौली क्षेत्र की है।

खंदौली के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शनिवार को कुछ काम से निकली थी। रास्ते में उसे खंदौली के पैतीखेड़ा गांव का रहने वाला युवक मिला, उसके साथ मथुरा का एक युवक भी साथ था। आरोप है कि युवकों ने लड़की को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद लड़की को अपनी बाइक पर यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे ले गए। जहां पर दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को दोनों ने लड़की को किसी एकांत स्थान पर रखा। दूसरे दिन को जब लड़की को ले जा रहे थे, तभी क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

लकड़ी की आवाज सुन आरोपियों से बचाया
रविवार दोपहर को यमुना एक्सप्रेस वे के पास कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। दो युवक बाइक पर लड़की को ले जा रहे थे। लड़की का शोर सुनकर लड़कों ने दौड़ लगाई और दोनों को दबोच लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हरपाल सिंह निवासी पैंतीखेड़ा और दूसरे का नाम भूपेंद्र निवासी मथुरा बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज किया है।