Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कल तक कुल मिलाकर 33,88,39,194 वैक्सीन की डोज दी गयी है

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 99,279 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 590 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,67,37,288 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 508 लोग तथा अब तक कुल 20,60,825 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,607 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 जून, 2022 को एक दिन में 4,46,482 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,17,538 तथा दूसरी डोज 14,22,71,726 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,44,029 तथा दूसरी डोज 1,20,82,489 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,89,484 तथा दूसरी डोज 55,33,759 दी गयी। कल तक 35,00,169 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,88,39,194 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

You may have missed