Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सोने के दाम उछले: आयात शुल्क पांच फीसदी बढ़ने से बढ़ी कीमत, आम जनता पर पड़ेगा ये असर

Default Featured Image

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के आश्वासन के बाद भी सोने पर सरकार से आयात शुल्क बढ़ा दिया है। 5 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने के भाव में 1650 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हो गया। 

अभी तक सोने पर आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है। शहर में सराफा कारोबार से जुड़े करीब 10,500 व्यापारी और अन्य लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव आने के बाद भी इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा ऐसे में विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सोने के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।  

सोने का भाव 
30 जून      51,650
1 जुलाई     53,300
प्रति दस ग्राम 1650 रुपये का हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें : Khushkhabar: मेरठ में हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे शुरू, तीन सदस्यीय टीम पहुंची

महंगाई में नहीं खरीदते सोना
विवाह आदि मांगलिक आयोजनों के लिए लोग इस समय खरीदारी कर रहे हैं। एक ही रात में सोने के भाव बढ़ गए हैं। – आशुतोष अग्रवाल, चेंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई

एक्सपोर्ट पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से एक्सपोर्ट पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो अभी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे थे उनकी समस्या बढ़ गई हैं। – रवि प्रकाश अग्रवाल, बोर्ड डायरेक्टर, ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल

सरकार सिर्फ राजस्व वसूली तक सीमित
शहर में स्पेशल इकनोमिक जोन बनाने की मांग की जा रही है। ऐसे में सोने के भाव बढ़ा दिए गए हैं। सरकार सिर्फ राजस्व वसूली तक सीमित है। – डॉ. संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मेन्युफैक्चरर्स फेडरेशन

पेपर वर्क बढ़ा रही सरकार
सोने पर महंगाई अनुचित है। अब एक शहर से दूसरे शहर में माल भेजने पर तुरंत ई-वे बिल जारी करने का नियम आ गया। ऐसे में सराफा व्यापारियों का पेपर वर्क भी बढ़ गया है। – विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
                                    इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद           इंपोर्ट ड्यूटी से पहले
खरीद                              1 लाख रुपये                     1 लाख रुपये
इंपोर्ट ड्यूटी                        (12.5%) 12,500              (7.5 %) 7500
सेस                                   (2.5%)  312.5                 (2.5%) 187.5
सोशल वेलफेयर चार्            (0.75%)  1250                 (0.75% ) 750
जीएसटी                             (3%)   3421                     (3%)  3253 
 कुल                                   1,17,483                         1 ,11,690 

कितनी रही इंपोर्ट ड्यूटी
 2013      4%
 2014    10%
 2019    12.5%
2021       7.5%
2022     12.5%

मेरठ है सोने के आभूषणों की मंडी
कारीगर                          6,500
आभूषण निर्माण यूनिट       7,500
थोक व्यापारी                   450
सराफ व्यापारी                 2500
सप्लायर्स                         1500

विस्तार