Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाषा विश्वविद्यालय में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया

आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह ने कार्यक्रम में पहला पौधारोपण करके अभियान का शुभारंभ किया। कुल 101 वृक्षों का रोपण विश्वविद्यालय में किया गया जिसमें इमली, बेल, आमला, पपीता, कटहल, नींबू, शरीफा, सहजन आदि रहे। कार्यक्रम महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक तथा नोडल अधिकारी हॉर्टिकल्चर डॉ. नलिनी मिश्रा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम में कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ल, डॉ. बुशरा अलवेरा, एएनओ एनसीसी, डॉ. जावेद अख्तर, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, रा.से.वा कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको, तथा कर्मचारियों ने भी भागीदारी की।