Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग से सम्बन्धित उपलब्ध्यिां गिनाई गई

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग से सम्बन्धित उपलब्ध्यिां गिनाई गई।
श्री शाही द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित उपलब्धियों का विषयवार विविरण निम्नवत है:-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि:
ऽ ग्यारहवीं किश्त में 2.43 करोड़ किसानों को रु. 4949.88 करोड़ का भुगतान।
ऽ ओपन सोर्स से प्राप्त 1,85,087 पंजीकृत लाभार्थियों का डेटा सत्यापित।
ऽ योजना प्रारम्भ (01.02.2019) से अबतक कुल रु. 48,311 करोड़ का भुगतान2.60 करोड़ कृषकों के खातों में हस्तांतरित।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम. कुसुम):
ऽ प्रदेश में वर्ष 2022-23 में अबतक 10,000 कृषकों का चयन पूर्ण। चयनित कृषकों द्वारा  कृषक अंश की धनराशि सम्बंधित बैंक में जमा कराये जाने के उपरान्त उनके खेतों पर सोलर सिंचाई पम्प की स्थापना की कार्यवाही ।
ऽ वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक अद्यतन 26407 सोलर सिंचाई पम्पस्थापित।
मिशन प्राकृतिक खेती:
ऽ बुन्देलखण्ड के समस्त 47 विकास खण्डों के प्रत्येक विकास खण्ड में 50 हे0आकार के 10 क्लस्टर की कार्ययोजना।
ऽ सीमा, रहमान खेड़ा, लखनऊ में मास्टर ट्रेनर (समस्त जनपदों में तैनात श्रेणी-2 केविभागीय अधिकारी, के0वी0के0 के वैज्ञानिक तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषक) के रूप में कुल 202 अधिकारी/वैज्ञानिक प्रशिक्षित।
ऽ जनपद स्तर पर समस्त कृषि कार्मिकों का प्रशिक्षण, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा।
ऽ प्रदेश के 133 राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों पर 10-20 हे0 क्षेत्रफल पर 1 हे0 एवं 20 हे0से अधिक क्षेत्रफल पर 2 हे0 भूमि में प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन प्लाट खरीफ सेप्रारम्भ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना:
ऽ प्रदेश में बंजर/बीहड़ भूमि के सुधार तथा जल भराव क्षेत्र के सुधार हेतु 602.68करोड़ (राज्य सेक्टर से रु. 501.59 करोड़, रु. 51.25 करोड़ मनरेगा से एवं
रु. 49.84 करोड़ कृषक अंश) की योजना स्वीकृत।
ऽ 2,19,250 लाख हे0 समस्या ग्रस्त क्षेत्र का उपचार 5 वर्षों में लक्षित।
ऽ योजना में कन्टूर बांध, फील्ड बांध, मार्जिनल बांध, सबमर्जन्स बांध, डब्लू एच.बी., चेकडेम, फसल प्रदर्शन, लेजर लेवलिंग, ड्रेन उपचार इत्यादि।
कृषि कल्याण केन्द्र:
ऽ 54 कृषि कल्याण केन्द्र पूर्णतयः क्रियाशील।
ऽ अब तक स्वीकृत 336 कृषि कल्याण केन्द्रों में से 184 केन्द्र क्रियाशील।
ऽ इन केन्द्रों को बीज, कृषि रक्षा रसायन एवं कृषक प्रशिक्षण के रूप में उपयोग।
कृषक उत्पादक संगठन:
ऽ नई सरकार के गठन के पश्चात् 313 एफ0पी0ओ0 पोर्टल पर पंजीकृत। योजनाकाल से अबतक 1265 एफ0पी0ओ0 पंजीकृत।
ऽ प्रदेश में 336 विकास खण्डों में एक भी एफ0पी0ओ0 गठित न होने के कारणक्रियान्वयन एजेंसी निर्धारित किया गया। लक्ष्य:- यू0पी0 डॉस्प-100, सीमारहमानखेड़ा-400, हॉपेड-60, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संघ-38, पी0सी0एफ0-38।
लम्बित योजना पूर्णः
ऽ राजकीय कृषि विद्यालय, बुलन्दशहर में प्रसार संचार एवं प्रशिक्षण सुविधाओं काविकास (रू. 19.9 करोड़)।
ऽ जनपद देवरिया में ट्रेनिंग सेन्टर /कृषि संसाधन केन्द्र का निर्माण (लागत रू. 4.8करोड)।
ऽ राजकीय कृषि प्रक्षेत्र रहीमाबाद, कटियार (लखनऊ) एवं कासिमाबाद (हरदोई) में अवस्थापना विकास (कुल रू. लागत 22.5 करोड)।
ऽ सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस सीमा, रहमानखेड़, लखनऊ में अधिकारी/ कृषक छात्रावास वअन्य अवस्थापना विकास (लागत रू. 17.72 करोड़)।
ऽ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 54 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण (लागत रू. 0.8करोड़ प्रति इकाई)।
ऽ जनपद जालौन में 40,000 कुन्तल वार्षिक क्षमता (लागत रू. 7.55 करोड़) के बीजविधायन केन्द्रों की स्थापना।
कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान:
ऽ कृषि विज्ञान केन्द्रों को कृषक हित में और जवाबदेह बनाने हेतु उनकी कार्ययोजनाबनाना तथा क्रियान्वयन का अनुश्रवण करने हेतु उपकार, नोडल एजेंसी नॉमित।
ऽ कृषि विज्ञान केन्द्रों पर प्रशिक्षण, बीज उत्पादन, विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती समाहित।
ऽ 4 कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशासनिक भवन का कार्य पूर्ण यथा – अमरोहा,बहराइच-द्वितीय, बदायूँ-द्वितीय, कासगंज।
ऽ प्रदेश के 68 कृषि विज्ञान केन्द्रों पर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के अन्तर्गत हाइटेकनर्सरी स्वीकृत।
ऽ आई0सी0ए0आर0 के माध्यम से प्रदेश में 32 कृषि ड्रोन की कार्ययोजना स्वीकृत,जिसमें 9 आई0सी0ए0आर0 के संस्थानों को 2-2, कृषि विश्वविद्यालयों को 2-2 एवं 10 कृषि विज्ञान केन्द्रों पर 1-1 कृषि ड्रोन स्वीकृत।
ऽ प्रदेश के समस्त 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों को साहीवाल गाय उपलब्ध कराने कानिर्णय एवं एक-एक एकड़ प्राकृतिक खेती प्रदर्शन के प्रक्षेत्र खरीफ अभियान हेतुचिह्नांकित एवं प्रारम्भ।
ऽ चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का राष्ट्रीयमूल्यांकन एवं प्रत्यायन द्वारा प्रथम बार मूल्यांकन।
सम्पर्क सूत्र- अमित शुक्ला

राघवेन्द्र/07ः05 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ
वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

मध्यांचल के कार्यों की ऊर्जा राज्य मन्त्री जी ने की समीक्षा
नेवरपेड कनेक्शन तथा 01 लाख से बड़े बकायेदारों को लक्ष्य करें
विद्युत उपभोक्ताओं को समय से प्राप्त हो बिजली बिल
विद्युत चोरी को रोकना सर्वाेच्च प्राथमिकता
विद्युत खपत के अनुसार विद्युत बिल वसूली की जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारी की
किसानों की बिजली सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु सीधे ग्राम प्रधानों से सम्वाद स्थापित करें अवर अभियन्ता
परिवर्तक क्षेत्र में सफाई रखने के निर्देश
लखनऊ: 08 जुलाई, 2022
प्रदेश के ऊर्जा राज्य मन्त्री डॉ0 सोमेन्द्र तोमर जी ने मध्यांचल डिस्काम मुख्यालय में मुख्य अभियन्ता (वितरण), लेसा सिस-गोमती-ट्रांस गोमती, लखनऊ तथा मुख्य अभियन्ता लखनऊ क्षेत्र एवं लेसा के अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ विद्युत सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा में ऊर्जा मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को नेवरपेड एवं एक लाख से बडे़ विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं से प्राथमिकता के आधार पर विद्युत बिल वसूली के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें की उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल उपलब्ध हों। साथ ही क्षेत्रवार खपत होने वाली बिजली बिल की धनराशि की समय से वसूली भी की जाय।
विद्युत चोरी की समस्या को संज्ञान में लेते हुये अधिकारियों को इसे रोकने हेतु व्यापक कदम उठाने के निर्देश देते हुये संविदा कर्मियों/मीटर रीडर्स की गलती पायी जाने पर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाई करने हेतु आदेशित किया।
किसानों के निजी नलकूप/विद्युत संयोजन में आ रही समस्याओं को देखते हुये मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि स्थानीय अवर अभियन्ता सीधे ग्राम प्रधान/ब्लॉक प्रमुख आदि जन-प्रतिनिधियों से सीधे सम्पर्क कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
परिवर्तक क्षेत्र में सफाई ना रखने पर अधिकारियों को निर्देशित किया की वह इस तरफ विशेष ध्यान दें, जिससे लगातार परिवर्तकों के क्षतिग्रस्त होने व आग लगने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में निदेशक (कार्मिक प्रबन्धन एवं प्रशासन), निदेशक (वाणिज्य) एवं निदेशक (तकनीकी) भी उपस्थित थे।
सम्पर्क सूत्र-सी0एल0 सिंह/अखिलेश मणि त्रिपाठी
राघवेन्द्र/07ः15 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउएवेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद
पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

धर्मवीर प्रजापति ने नये डिप्टी जेलरों को शुभकामना दी, कहा बंदियों के प्रति संवदेनशील बने अफसर
प्रदेश को मिले 16 नये डिप्टी जेलर
डीजी आनंद कुमार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
लखनऊ: 08 जुलाई, 2022

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज लखनऊ स्थित डा0 सम्पूर्णानन्द टेªनिंग इंस्टीट्यूट में 16 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउटसेरेमनी में हिस्सा लिया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमंे कुख्यात बंदियों के प्रति सख्त रहना है, लेकिन लाचार बंदियों के प्रति संवेदनशील भी बनना है। जिससे जेल की चर्चा समाज में नकारात्मक ढंग से न हो। जेल अफसरों को बंदी सुधार पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करना होगा। अफसरों के बीच पदों का प्रोटोकॉल करना जरूरी है, लेकिन विचारों का नहीं।
जेल राज्यमंत्री सुरेश राही ने इस अवसर पर डिप्टी जेलरों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डीजी/आईजी कारागार श्री आनंद कुमार ने सभी डिप्टी जेलरों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्टी जेलर कार्तिकेय गुप्ता को बेस्ट कैडेट एवं विशाल मद्धेशिया को बेस्ट टर्न आउट कैडेट के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस दौरान जेल आईजी डा0 प्रीतिंदर सिंह, एसजेटीआई निदेशक श्री संजीव त्रिपाठी, आईजी सुश्री चित्रलेखा, डीआईजी श्री रविशंकर छवि एवं श्री शैलेन्द्र मैत्रेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।