Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Monsoon: तमाम पूर्वानुमान धराशायी, गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी…जानिए नोएडा से गोरखपुर तक मौसम का हाल

Default Featured Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हिस्से की मॉनसूनी बारिश (UP Monsoon Rain) महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में होती दिख रही है। प्रदेश में अभी तक आधे से अधिक जिले बारिश के जोरदार छींटों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल में एक बार फिर गर्मी उमस के साथ लोगों के पसीने छुड़ा रही है। पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक बारिश पूर्वानुमान धराशायी हो गए हैं। अभी तक लोगों को जोरदार बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। जिस प्रकार की धूप अभी खिल रही है, उससे बारिश की हालिया संभावनाओं को झटका लगा है।

लखनऊ में सुबह से ही गर्मी, उसम
लखनऊ में सोमवार सुबह से ही गर्मी और उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खिली हुई धूप और साफ आकाश बारिश की संभावनाओं को खारिज कर रहे हैं। दिन में धूप खिले रहने का अनुमान है। इस धूप के कारण अधिकतम तापमान के 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 84 फीसदी ह्यूमिडिटी के बीच 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को बाहर में राहत दे रही है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। 15 जुलाई को बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

तेज बारिश की संभावनाओं के बीच रहेगा उमस भरा दिन
नोएडा में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। लेकिन, 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और बादलों के बीच से निकलती तीखी धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 31 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। शहर में मंगलवार से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

तीखी धूप और उमस का रहेगा असर
गाजियाबाद में सोमवार को दिन में तीखी धूप और उमस जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान जताया गया है। 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और धूप के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का अहसास होगा। 21 फीसदी बारिश का अनुमान जताया गया है। मंगलवार से शहर में बारिश का अनुमान जताया गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी में हल्की बारिश का अनुमान
वाराणसी में सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। 75 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का अहसास सुबह से हो रहा है। बारिश के बाद भी धूप जैसी स्थिति बने रहने से लोगों को अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गोरखपुर में उमस से हाल-बेहाल
गोरखपुर में उमस से लोगों का हाल-बेहाल है। 81 फीसदी ह्यूमिडिटी के बीच 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा भी प्रभावी नहीं हो पा रही है। दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन धूप और उमस के बीच लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। सुबह 8 बजे ही 32 डिग्री तापमान 35 डिग्री का अहसास करा रहा था। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अभी बारिश के लिए शहरवासियों को इंतजार करना होगा।

गाजीपुर में उमस की स्थिति बरकरार
गाजीपुर में उमस जैसी स्थिति बरकरार है। दिन में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। लेकिन, सुबह से ही भारी मौसम और उमस ने लोगों की हालत खराब की है। 75 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण परेशानी अधिक है। लोगों को घरों में भी पसीना छुड़ाने जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। शहर में बारिश का अनुमान 34 फीसदी जताया गया है। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।