Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

2022 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा उपयोग आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान जारी

अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा आधार वर्ष 2011-12 पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माहवार त्वरित अनुमान तैयार किये गये हैं। माहवार त्वरित अनुमान केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई रीति विधायन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न कारखानों एवं विभागों द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑकड़ों का प्रयोग कर तैयार किये गये हैं। यह जानकारी निदेशक, अर्थ एवं संख्या श्री विवेक ने दी है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माह अप्रैल, 2022 के त्वरित अनुमान माह जून 2022 में तैयार किये गये हैं। इसके अनुसार अप्रैल, 2022 आधार वर्ष 2011-12 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आई.आई.पी.) का सामान्य सूचकांक का त्वरित अनुमान 142ण्70 रहा। माह अप्रैल, 2022 के खनन का सूचकांक 132ण्57, विनिर्माण का सूचकांक 140ण्97 और विद्युत क्षेत्र का सूचकांक 178ण्94 रहा है। उद्योगों के संदर्भ में विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों (एन.आई.सी. 2008 दो अंकीय स्तर के अनुसार) का सूचकांक विवरणी-प्प् में दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि उपयोेग आधारित वर्गीकरण में प्राथमिक वस्तुओं, पूंजीगत वस्तुओं, मध्यवर्ती वस्तुओं, आधारभूत संरचना/निर्माण वस्तुओं, उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं का सूचकांक विवरणी-प्प्प् में दर्शाया गया है। अप्रैल, 2022 के  सूचकांक  प्राथमिक  वस्तुओं  के लिए  137ण्17ए पूंजीगत वस्तुओं के लिए 297ण्73, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 155ण्51 और आधारभूत संरचना/निर्माण वस्तुओं के लिए 127ण्42  रहा है। उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं के लिए सूचकांक क्रमशः 65ण्58  और 149ण्55  रहा है ।
निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माह अप्रैल, 2022 के त्वरित अनुमानों के साथ कारखानों से प्राप्त अद्युनान्त ऑकड़ों से मार्च, 2022 के सूचकांक को प्रथम संशोधन के साथ अर्थात अनन्तिम सूचकांक प्रस्तुत किया गया है। अप्रैल, 2022 के त्वरित अनुमान और मार्च 2022 का प्रथम संशोधन क्रमशः 94ण्30 प्रतिशत और 99ण्67 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दरों पर संकलित किये गये हैं।