बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नशे में धुत एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी चाची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि शुक्रवार को थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला। हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह हाजरा के पड़ोसी और उसके सगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया छूरा और खून लगी शर्ट बरामद की। वाजिद ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि नशा करने के कारण छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी।
घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गई। इसके बाद बदनामी के डर से उसने हाजरा की छुरे से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
BIG BREAKING: राहुल गांधी रामायण से लड़ेंगे चुनाव, राज्यसभा से केएल शर्मा होंगे दावेदार, कांग्रेस का ऐलान
शिव के प्रिय प्रियल सिंह भाभी को मारने की धमकी देने वाला
राहुल गांधी: राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया होंगी-प्रियंका और खारगे शामिल, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सोनिया रोड शो में सुबह से हो रही तैयारी