Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्री ने अलीगढ़ में प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के साथ अर्जित 100 दिन के कार्यों की गिनाईं उपलब्धियां

Default Featured Image

मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास व सुशासन के 08 वर्ष एवं मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व के 05 वर्ष की बदौलत जनता ने केन्द्र एवं राज्य में लगातार दूसरी बार सेवा का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के 100 दिन पूरे किये हैं और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ ऐतिहासिक कार्य किये हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व के प्रति पूरे आत्म विश्वास के साथ लोगों में हर्ष व्याप्त है।
ये बातें प्रदेश के मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग श्री ए.के. शर्मा जी ने जनपद अलीगढ़ सर्किट हाऊस में प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया है सरकार गठन के उपरांत 100 दिनों की कार्य योजना के लिए तय किए गए लक्ष्यों को विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण पारदर्शिता, परिश्रम से हासिल किया गया है। 100 दिवसीय कार्य योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तकनीक का बेहतर प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में यह बेहतरीन टीम वर्क का ही परिणाम है कि प्रत्येक कार्य अपनी तय समय सीमा में के अंदर पूर्ण हुआ है।
        मंत्री ने कहा कि सरकार का लोकतांत्रिक स्वरूप तभी सामने आता है, जब विकास के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादाई नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों से लेकर नौकरशाहों तक को प्रेरित किया कि वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निस्वार्थ भाव से जनता के लिए समर्पित हों। माननीय मुख्यमंत्री जी के इस प्रेरणादायी उद््बोधन से विकास की बाट जोह रहे कतार में खडा अंतिम व्यक्ति भी अपने आप को शासन एवं प्रशासन से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। आज दलगत भावना से ऊपर उठकर धर्म और जाति के भेदभाव को समाप्त करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक तबके को प्राप्त हो रहा है।
     उन्होंने बताया कि 100 दिन के कार्यों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना, कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना, बिना किसी भेदभाव के सभी को बराबर का न्याय दिलाना, ई-पेंशन व्यवस्था लागू करना, डिजिटल इंडिया के माध्यम से अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, रोजगार प्रदान करने के साथ ही स्वरोजगार की दिशा में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने जैसे सैकड़ों कार्य निश्चित समय में पूरी ईमानदारी पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए गए हैं।
    प्रदेश के उर्जा नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने सर्किट हाउस में 100 दिनों की कार्ययोजना को पूर्ण किए जाने के संबंध में स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में प्रशासन के सहयोगी एवं सहज रवैया के कारण संपूर्ण जनपद के लोग सरकार की योजनाओं से न केवल लाभान्वित हो रहे हैं बल्कि उनके जीवन यापन में क्रांतिकारी बदलाव भी आया है। आम जनता के चेहरे खिले हुए हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से अलीगढ़ में ताला एवं हार्डवेयर के विशिष्ट उत्पादों को विश्व पटल पर पहचान दिला कर लोगों को रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गांव को नई दिशा प्रदान करने के लिए खेल के मैदान, स्टेडियम, ओपन जिम तैयार कर नौजवानों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाई जा रही है। खेलों में अपना परचम लहराने वाले नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
     सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिनों में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ पूरे प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता ने 37 वर्ष बाद साफ नीयत-दमदार काम वाली सरकार को दोबारा काम करने का अवसर दिया है। प्रदेश सरकार ने 15 करोड़ गरीबों के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था, 86 लाख सीमांत किसानों को ऋण मुक्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। 100 दिनों के भीतर अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के रास्ते पर चलकर माफियाओं-उपद्रवियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की गई। जिस किसी ने भी कानून व्यवस्था से खेलने का प्रयास किया सजग प्रशासन ने उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। धार्मिक स्थलों पर स्थापित ध्वनि प्रदूषक लाउडस्पीकर को बिना किसी प्रतिरोध के हटवाया गया। सामाजिक जन जीवन में तनाव के कारकों को नियंत्रित कर सुरक्षा और शांति के भाव को पुनः स्थापित कर प्रदेश सरकार के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है।
ऽ प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों पर विश्वास कर 37 साल बाद भाजपा सरकार को लगातार दोबारा सत्ता में वापस लाकर सेवा का अवसर प्रदान किया है।
ऽ योगी सरकार के दोबारा बनते ही 15 करोड़ गरीबों के लिए निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। जनपद अलीगढ़ में 6.58 लाख राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया है।
ऽ पहली कैबिनेट बैठक में ही 86 लाख सीमांत किसानों का ऋण माफ किया गया।
ऽ योगी सरकार 2.0 में 12530 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। जनपद अलीगढ़ में 484.69 लाख का भुगतान किया गया है।
ऽ किसानों की आय दुगुनी करने के लिए बंजरए बीहड़ भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए पंण् दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के लिए 602 करोड़ रुपये की व्यवस्था की।
ऽ किसानों की उत्पादन लागत में कमी लाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 1.10 लाख हेक्टेयर में तरल नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया।
ऽ प्रदेश की सिंचन क्षमता की वृद्धि के लिए अनेक सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण की गई। जनपद में 31299 मीट्रिक टन उर्वरक  वितरण किया गया है।
ऽ योगी सरकार 2.0 में अपराध अपराधियों व गुण्डे माफियाओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की गई।
ऽ धार्मिक स्थलों से ध्वनि प्रदूषक 74385 लाउड स्पीकरों को बिना किसी प्रतिरोध के हटाया गया। जनपद में 215 लाउड स्पीकर हटाये गए।
ऽ प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यों के प्रति विश्वास की बदौलत जनता ने भाजपा को रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत प्रदान की।
ऽ प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से पूँजी निवेश को गति मिली और ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी.3 के तहत 80224 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया। इससे 06 लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।
ऽ बुन्देलखण्ड की धरती पर उद्योग स्थापना व डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण पर बल देने के लिए 16 जुलाई को मा0 प्रधानमंत्री जी ने 296 कि०मी० बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस.वे का लोकार्पण किया।
ऽ देश की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू। इसके किनारे इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किये जायेंगे।
ऽ योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली व दीपावली में 02 सिलेण्डर निःशुल्क देने के लिए 3302 करोड़ का बजट प्रावधान किया। जनपद में 2.42 लाख सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
ऽ किसानों को आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाया गया।
ऽ प्रदेश में निवेश प्रस्तावों की मंजूरी से 16147 करोड़ रुपये के निवेश से 03 डाटा सेण्टर पार्क व 01 डाटा सेंटर के स्थापित होंगे और इससे 4000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
ऽ योगी सरकार की एक जनपद एक उत्पादश् योजना के तहत निर्मित उत्पाद देश व पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनकर उभरे हैं और स्थानीय शिल्पकारों की अर्थिक उन्नति में सहायक बन रहे हैं। इस योजना के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार दिया गया।
ऽ योगी सरकार की एक जिला-एक मेडिकल कॉलेजश् की स्थापना की नीति से प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य गतिमान है। सरकार की संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के कारण पूर्वांचल को दिमागी बुखार ’’इंसेफ्लाइटिश’’ से मुक्ति मिली है।
ऽ योगी सरकार ने समाजिक सुरक्षा के प्रति ठोस कदम उठाते हुए वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन योजनाए दिव्यांग पेंशन व कुष्ठरोगी पेंशन की धनराशि में वृद्धि की गई है। अब पेंशन में रुपये 1000 एवं कुष्ठरोगी पेंशन में रुपये 3000 की धनराशि दी जाएगी।
ऽ प्रदेश सरकार की नई सोच, जन प्रतिबद्धता व कल्याण की भावना और दृढ इरादों के कारण कुछ वर्षों में उप्र देश का सर्वाधिक विकसित और रोजगार देने वाला राज्य के रूप में उभरेगा।
ऽ प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत माफिया एवं अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित 844 करोड़ रूपये की सम्पत्तियां जब्त की गई और 68784 अतिक्रमण स्थलों को मुक्त कराया गया। जनपद में 9.92 करोड़ की संपत्तियाँ जब्त की गई।
ऽ साइबर अपराध को रोकने के लिए प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना।
ऽ बुन्देलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल सुलभ कराने के लिए पाइप पेयजल योजना संचालित।
ऽ योगी सरकार की बदौलत उ0प्र0 05 इण्टरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला प्रदेश बना कुशीनगर, वाराणसी, लखनऊ, जेवर एवं अयोध्या बने एयरपोर्ट।
ऽ प्रदेश के भीतर अलीगढ़ए आजमगढ़ए चित्रकूटए सोनभद्र एवं श्रावस्ती एयरपोर्ट से यात्री सुविधा शीघ्र प्रदान करने के लिए एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इण्डिया से समझौता।
ऽ प्रदेश में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 64 बस स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण तथा 63 नई बसें बस बेडेी में शामिल की गईं।
ऽ प्रदेश में यूपी राइट ऑफ वे पोर्टल पर अशासकीय भूमि, भवनों के लिये प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए 45 दिनों में डीम्ड अप्रूवल की व्यवस्था।
ऽ युवाओं को आधुनिक तकनीकी से जोड़ने एवं सशक्त बनाने के लिए ’’स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 11.34 लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित। जनपद में 8600 वितरित।
ऽ उद्यमियों व उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के हस्तशिल्पियोंए कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित। जनपद में 3681 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।
ऽ प्रदेश के परम्परागत उद्योग को बढ़ाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 25000 लोगों एवं ओडीओपी योजना में 12500 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद में 2439 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।
ऽ स्वदेशी उत्पाद को बढ़ाने के लिए 3000 करोड़ के निवेश से 115 एक्सपोर्ट ओरिएन्टेड टेक्सटाइल इण्डस्ट्री के स्थापना की प्रक्रिया शुरू।
ऽ प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
ऽ कारागार बन्दियों, महिला संवासियों तथा किशोर सुधार गृह के किशोरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
ऽ प्रदेश में रोजगार सृजन के लिये 400 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन कर 48608 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जनपद में 10 रोजगार मेले आयोजित कर 1339 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
ऽ प्रदेश के शिक्षित युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी जनपदों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
ऽ प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 32 करोड़ 87 लाख की 12 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया।
ऽ मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ई-लर्निंग ऐप विकसित किया गया।
ऽ प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण किया जा रहा। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में अमृत वन की स्थापना की जा रही। जनपद में 39.36 लाख पौधे रोपित कराये गये।
ऽ प्रदेश के भूजल स्तर में सुधार के लिए 6000 तालाबों (अमृत सरोवरों) का निर्माण किया गया एवं 64 विलुप्त प्राय नदियों का पुनरुद्धार किया गया। अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत जनपद में 177 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
ऽ प्रदेश में गरीबों को आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही उचित दर की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जनपद में 190 को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
ऽ देश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए असेवित क्षेत्रों में 84 नवीन राजकीय इंटर कॉलेज शुरू किए गए। सभी 2273 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा प्रारंभ की गई।
ऽ प्रदेश में 119 राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क विकसित किए गए।
ऽ प्रदेश के 172 राजकीय महाविद्यालयों में खेलकूद की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
ऽ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 1.08 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 8200 आवासों का निर्माण हुआ। जनपद मेे 244 आवासों का निर्माण किया गया।
ऽ प्रदेश में राजस्व प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत अब तक 34 लाख परिवारों को घरौनी का वितरण। जनपद में 25562 घरौनियों का वितरण किया गया।
ऽ मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत 30 व्यापारी परिवारों को 10 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
ऽ प्रदेश में मछुआरा समुदाय की आजीविका के लिए ग्राम सभा के तालाबों का पट्टा करने के लिये मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है।
ऽ प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत उत्पादन वितरण ट्रांसमिशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
ऽ प्रदेश के इतिहास में पहली बार 11 जुलाई 2022 को 26504 मेगावाट की सर्वाधिक डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया गया।
ऽ जर्जर लाइनों व खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कर भीषण गर्मी में भी सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की गई।
ऽ उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु तकनीकी का प्रयोग कर पहली बार ’’संभव’’ पोर्टल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा।
ऽ प्रदेश के सभी प्रकार के उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज पर शत-प्रतिशत माफी की सुविधा के साथ एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई। इसके तहत 38.13 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ प्राप्त किया। जनपद में 66321 विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ दिया गया।
ऽ बिजली के बिल का कभी भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर 1411921 उपभोक्ताओं से भुगतान जमा कराया गया।
ऽ प्रदेश में पिछले वर्ष 7936 मिलियन यूनिट की अपेक्षा इस वर्ष 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10794 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, नगर आयुक्त गौरांग राठी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, पीडी डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त समेत एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, बृज प्रान्त उपाध्यक्ष ठा0 श्यौराज सिंह, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सुश्री अनिता जैन, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, राजीव शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के अन्त में सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार द्वारा सभी आगतुंको का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।