Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Basti News: दूसरे से फोन पर बात करते पति ने पकड़ा, नाराज पत्नी फंदे पर लटकी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Default Featured Image

बस्ती: बस्ती महिला थाना एसओ भाग्‍यवती पांडेय एक महिला के लिए देवदूत बन गईं। पति से विवाद के बाद महिला कमरा बंदकर गले में फंदा डाल कर झूल गई। गनीमत रही कि सूचना पर तुरंत महिला थाना एसओ ने पहुंचकर परिवार वालों की मदद से किसी तरह कमरे का दरवाजा तुड़वाकर खुलवाया और फंदे पर लटक रही महिला को नीचे उतरा। फंदे से उतारी गई महिला पूरी तरह बेसुध थी। उसकी सांस भी थमी नजर आ रही थी, लेकिन उन्‍होंने उसे नीचे उतारने के बाद सीने पर पम्‍प किया। उसके पति से महिला के मुंह में सांस दिलाया। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद महिला की सांसे लौट आईं और अब वह पूरी तरह सुरक्षित है।

रात में पति से विवाद के बाद फंदे से लटक गई
मामला शहर के शिवा कॉलोनी मोहल्‍ले के महिला थाना के पास का है। यहां की निवासी एक महिला ने रात में पति से हुए विवाद के बाद घर के ऊपर के कमरे में अपने को बंद कर लिया। पहले पति ने समझा कि गुस्‍से में उसने कमरा बंद किया है, लेकिन जब उसे गैस सिलिंडर खिसकने की आवाज सुनाई दी तो पत्‍नी के आग लगाने की आशंका में वह भागकर कमरे के पास पहुंचा। कई आवाज लगाई, लेकिन जब इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंचीं महिला थाना एसओ भाग्‍यवती पांडेय दरवाजा तुड़वाकर कमरे के अंदर गईं। वहां महिला फंदे से लटकी मिली। तत्‍काल उसके पति और परिवार वालों की मदद से नीचे उतारा। उस समय तक महिला की स्थिति गंभीर थी।

महिला थाना एसओ के सूझबूझ बची महिला की जान
सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला थाना एसओ ने उसे जमीन पर लिटवाया और इसके बाद उसके सीने पर पम्‍प करना शुरू किया। उसके पति से मुंह से सांस दिलवाया। करीब 25 मिनट की मेहनत के बाद महिला के शरीर में हरकत हुई और उसकी चेतना वापस लौट आई। इसके बाद उसे ले जाकर जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। महिला की एक डेढ़ साल की बच्‍ची है। पति से छिपाकर किसी अन्‍य से बात करते पति ने पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्‍नी को डांटने के बाद उसने उसका मोबाइल छीन लिया था, जिससे आवेश में आकर महिला ने फंदे से लटककर जान देने जैसा कदम उठा लिया।

एसओ ने बोलीं महिला ट्रेनिग में सिखाया गया तरीका काम आया
महिला एसओ को ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया तरीका यहां काम आया। महिला थाना एसओ के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला एसओ की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर महिला की जान बचा ली। पूरी टीम को उचित पुरस्कार दिया गया है।
इनपुट- वसीम अहमद

अब NBT ऐप पर खबरें पढ़िए, डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें