Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वाह्य सहायतित परियोजना अन्तर्गत मार्गांे के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 03 चालू कार्यों हेतु रू0 10 करोड़ 05 लाख की धनराशि अवमुक्त

शासन द्वारा वाह्य सहायतित परियोजना अन्तर्गत मार्गांे के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 03 चालू कार्यों हेतु रू0 10 करोड़ 05 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 03 कार्यों में जनपद कानपुर में हमीरपुर-राठ-गुरसराय-झांसी मार्ग के प्रथम पैकेज चैनेज 2.065 से 74.850 तक के भाग का उच्चीकरण कार्य हेतु रू0 90 लाख एवं हमीरपुर-राठ-गुरसराय-झांसी मार्ग के तृतीय पैकेज चैनेज 118.600 किमी0 से 167.745 किमी0 तक के भाग का उच्चीकरण कार्य हेतु रू0 45 लाख तथा जनपद मुरादाबाद में बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग (चैनेज 58.400 किमी0 से 137.820 किमी0) का उच्चीकरण कार्य हेतु रू0 08 करोड़ 70 लाख (कुल धनराशि रू0 10 करोड़ 05 लाख) आवंटित की गयी है।
जारी शासनादेश में धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों व समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों एवं विश्व बैंक के प्राविधानों के अनुरूप करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जारी शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।