Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने रक्षा बन्धन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने रक्षा बन्धन के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षाबंधन  का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पावन बंधन है, जिसे बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।
श्री राजभर ने कहा कि राखी के त्योहार को हम संपूर्ण भारत वर्ष में सदियों से मनाते चले आ रहे हैं। यह आत्मीयता और स्नेह के बन्धन से रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का पर्व है। यही कारण है कि इस अवसर पर न केवल बहन भाई को ही अपितु अन्य सम्बन्धों में भी रक्षा (या राखी) बाँधने का प्रचलन है। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता या एकसूत्रता का सांस्कृतिक उपाय भी रहा है।