Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया सूरजपुर में ध्वजारोहण

Default Featured Image

सूरजपुर जिले में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया। तत्पश्चात मुख्य परेड में सम्मिलित पुलिस बल, सशस्त्र बल, नगर सेना की टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर आधारित प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में जिले के कोरोना वारीयर्स एवं विभिन्न विभागों की कार्यालयों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर किया।