Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पुनर्वास विश्वविद्यालय में 75वें आजादी का महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय मूल्यों एवं आदर्शाे से संबंधित काव्य गोष्टी का आयोजन हुआ

 डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 75वें आजादी का महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय मूल्यों एवं आदर्शाे से संबंधित काव्य गोष्टी का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सिंह रही। उक्त कार्यक्रम में तीन कवियों (पंकज, अतुल एवं शिखा) ने महफिल में चार चाँद लगाया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा यशवंत विरोदय एवं कार्यक्रम प्रस्तुति डा कौशिकी सिंह द्वारा किया गया।