Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 का लक्ष्य पूर्ण

35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 द्वारा अन्तिम चरण में दिनांक 08 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हरिशंकरी सप्ताह‘ का आयोजन कर प्रदेश भर में 05 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2022 हेतु निर्धारित लक्ष्य 35 करोड़ वृक्षारोपण के सापेक्ष व्यापक जन सहभागिता से 35.49 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर सफलता पूर्वक लक्ष्य की प्राप्ति की गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 05 जुलाई 2022 को एक ही दिन में 25 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें माननीया राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा कुकरैल रेंज, लखनऊ में एवं मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कर्वी रेंज, चित्रकूट में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 महा अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत दिनांक 06 जुलाई 2022 को महिलाओं के नेतृत्व तथा उनके सक्रिय सहयोग से प्रत्येक जनपद में ‘शक्ति वन‘ की स्थापना कर 2.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
तृतीय चरण में 07 जुलाई 2022 को प्रदेश के समस्त जनपदों में 2.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर ‘खाद्य वन‘ की स्थापना की गई जिसके अन्तर्गत वृहद स्तर पर फलदार प्रजातियों जैसे-बालमखीरा, महुआ, बेर, शरीफा, खजूर, शहतूत, लसोढ़ा आदि का रोपण किया गया।
दिनांक 08 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित किये गये वृक्षारोपण महाअभियान के तहत अन्तिम चरण मंे ‘हरिशंकरी सप्ताह‘ का आयोजन कर प्रदेश भर में 05 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
हरिशंकरी जिसमें बरगद, पीपल व पाकड़ वृक्षों को क्रमशः शिव, विष्णु व ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है।