Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mainpuri: बदमाशों ने बोला विद्युत उपकेंद्र पर धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटा तांबे का तार

Default Featured Image

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना में शनिवार की रात करीब 25 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश परिसर में रखा लाखों रुपये का तांबे का तार लूट ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को मुक्त कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
 
थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना पर शनिवार की रात एसएसओ कंबोज कुमार, विनोद कुमार और राजवीर ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे कंबोद कुमार लघुशंका करने के लिए बाहर निकले। तभी परिसर में मौजूद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे। बदमाश कंबोज को कमरे में ले गए। उसे और दो अन्य साथियों को पीटा। हाथ-पैर बांध दिए। 

कॉपर वायर व अन्य सामान लूटा 

बदमाश परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का कॉपर वायर व अन्य सामान लूट ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। एलाऊ क्षेत्र में डकैती की वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे। 

करीब चार घंटा तक की वारदात 

विद्युत उपकेंद्र मंछना पर शनिवार की रात मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने करीब चार घंटे तक परिसर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी किसी से संपर्क न कर सके इसलिए तीनों के मोबाइल छीनकर अपने कब्जे में कर लिए और सिम भी निकाल कर फेंक दी। डकैती की वारदात के बाद आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। 

सीओ बता रहे चोरी

डकैती की वारदात के बारे में जब सीओ विजयपाल से जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि चोरी हुई है। जब कर्मचारियों को बंधक बनाने पर सवाल किया तो उन्होंने फोन काट दिया।

विस्तार