Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कल तक कुल मिलाकर 36,35,72,731 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 56,257 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 434 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,10,28,175 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 441 लोग तथा अब तक कुल 20,91,355 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4296 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 अगस्त, 2022 को एक दिन में 20,89,021 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,37,76,638 तथा दूसरी डोज 14,65,87,524 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,44,139 तथा दूसरी डोज 1,30,29,061 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,97,072 तथा दूसरी डोज 74,59,989 दी गयी। कल तक 1,99,78,308 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,35,72,731 वैक्सीन की डोज दी गयी है।