Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Raju Srivastava LIVE: जल्द दिल्ली जाएंगे सुनील पाल, कॉमेडियन की सेहत पर बोले- सब प्रार्थनाओं पर निर्भर करता है

Default Featured Image

12:24 AM, 25-Aug-2022

जय बद्री विशाल ???????? रक्षा करो , अब बस तेरा ही सहारा है। #RajuSrivastav https://t.co/qVfH0aW0kF

— Dinkar Rawat – D.R (@dinkarsr11) August 24, 2022

10:51 PM, 24-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव ज़ी का वेंटिलेटर सपोर्ट कम किया गया है ,उनके परिवार ने यह जानकारी दी है .गजोधर भैया हम सब की प्रार्थनाएँ आपके साथ हूँ बस आप ऐसे ही डटे रहना और जीतकर वापस आना. #RajuSrivastav #RajuSrivastavaHealth

— Mamta Painuly Kale (@mamta_kale) August 24, 2022

10:23 PM, 24-Aug-2022

Jaane nhi denge tujhe, jaane tujhe denge nahi#RajuSrivastav

— Ramesh (@Ramesh76014460) August 24, 2022

09:31 PM, 24-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर कुछ समय पहले ही अपडेट आया था, जिसमें दावा किया गया कि कॉमेडियन को जल्द ही वेंटिलेटर पर से हटाया जा सकता है। लेकिन इन खबरों पर अब राजू श्रीवास्तव के भाई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉमेडियन को वेंटिलेटर ‘जल्द’ से हटाए जाने की खबरों को खारिज किया है

09:27 PM, 24-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह आसपास के माहौल पर सटीक व्यंग्य करते हैं तो निर्जीव वस्तुओं पर भी कायदे से कटाक्ष करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, उनकी कॉमेडी के निशाने पर अंडरवर्ल्ड और डॉन दाऊद इब्राहिम तक रहे। मगर, दाऊद को राजू का अंदाज पसंद नहीं आया था। वर्ष 2010 में राजू श्रीवास्तव को इसके लिए एक धमकी भरा कॉल भी आया था।

07:25 PM, 24-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव को लेकर फिर नया अपडेट सामने आया है। राजू के मैनेजर ने बताया है कि डॉक्टर्स उनका खास ध्यान रख रहे हैं और उनके हिसाब से राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। बता दें कि अब भी राजू वेन्टीलेटर पर हैं।

05:53 PM, 24-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव को लेकर नई अपडेट सामने आ रही हैं कि राजू के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। डाक्टर्स ने बताया है कि राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है और इसका इलाज चल रहा है। राजू के इलाज के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ली जा रही है। 

04:08 PM, 24-Aug-2022

फैंस मांग रहे दुआ

Shri Maan Srivastava, I pray to Kashi Vishwanath that you will soon come back from the unconscious state to the awake state. All India is eagerly waiting to hear from you.

#RajuSrivastava pic.twitter.com/Wrl9eFfTiH

— SWAMI NIJANAND (@9415Swami) August 23, 2022

03:11 PM, 24-Aug-2022

राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कानपुर की शान राजू श्रीवास्तव जी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर बाबा आनंदेश्वर मंदिर मे श्याम मिश्रा(पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की आरती कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की @yadavakhilesh #rajusrivastava #RajuSrivastav #RajuSrivastavaHealth pic.twitter.com/Lw3hNwQSEf

— नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) (@pintuthaakur) August 23, 2022

02:33 PM, 24-Aug-2022

पॉजिटिव एनर्जी की जरूरत

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने भी मीडिया और प्रशंसकों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया था। उन्होंने पीटीआई से कहा था, “हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आ जाएंगे।”

01:57 PM, 24-Aug-2022

मैंने सुना है आज वेंटिलेटर हटाया जा सकता है

सुनील पाल आगे कहते हैं, “मैंने सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मैंने अभी तक राजू के परिवार से बात नहीं की है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। दो या तीन दिनों में राजू से मिलने दिल्ली जाऊंगा। वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी होगी।”

12:45 PM, 24-Aug-2022

सुनील पाल ने दिया अपडेट

सुनील पाल ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, वह पॉजिटिव साइन दे रहे हैं। वह ठीक हो रहे हैं। बाकी सब प्रार्थनाओं पर निर्भर करता है। हमें सकारात्मक सोचना होगा। उनका शरीर अलग-अलग तरीकों से प्रतिक्रिया दे रहा है। भगवान की कृपा से, अभी, वह स्थिर हैं। चलो सर्वश्रेष्ठ के लिए आशा करते हैं।”

12:13 PM, 24-Aug-2022

अब कैसी है राजू की हालत?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब राजू की सेहत में सुधार है। अब उनके हाथों और पैरों में मूवमेंट भी बढ़ गई है। 

11:12 AM, 24-Aug-2022

क्यों हुई राजू श्रीवास्तव की ऐसी हालत?

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद राजू के ब्रेन को करीब 20 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाया था। जिसकी वजह से वह कोमा में चले गए। 

10:52 AM, 24-Aug-2022

क्यों नहीं आ रहा राजू को होश?

डॉक्टर्स के अनुसार राजू को होश इसलिए नहीं आ रहा है क्योंकि उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है। यदि राजू के दिमाग के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन पहुंच जाता है तो उन्हें होश में आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।