Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कल तक कुल मिलाकर 36,47,57,456 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 83,332 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 541 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,11,80,109 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 931 लोग तथा अब तक कुल 20,92,675 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4067 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 अगस्त, 2022 को एक दिन में 5,42,823 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,37,90,990 तथा दूसरी डोज 14,66,41,538 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,47,726 तथा दूसरी डोज 1,30,42,657 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,06,740 तथा दूसरी डोज 74,83,669 दी गयी। कल तक 2,10,44,136 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,47,57,456 वैक्सीन की डोज दी गयी है।