Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खरीद विपणन वर्ष 2022-23 में सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु सरकारी क्रय केन्द्रों का विभागीय पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य

खरीद विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद हेतु सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु कृषक को विभागीय पोर्टल  अथवा विभाग के मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीन पंजीयन या पूर्व पंजीयन का नवीनीकरण कृषक स्वयं जनसेवा केन्द्र, इण्टरनेट कैफे के माध्यम से करा सकते हैं। विभागीय पोर्टल पर 16 अगस्त, 2022 से पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। इस वर्ष धान कॉमन 2040 प्रति कुं0 एवं ग्रेड-ए 2060 प्रति कुं0 की दर से खरीद की जाएगी।    खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से आगामी 01 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 01 नवम्बर, 2022 से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में किसानों से सीधे धान की खरीद शुरू की जाएगी।