Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Baghpat: स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं पर धारदार हथियारों से हमला, कई गंभीर, तीन आरोपी गिरफ्तार

बागपत: यूपी के बागपत में स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं पर 20-25 से अधिक लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें 15 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हैं। पुलिस ने मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। आक्रोशित छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर छाआत्रों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी है। पुलिस पर भी मामले में लापरवाई के आरोप लगाए गए है। रटौल गांव के युवकों पर हमले का आरोप है।

मामला शनिवार दोपहर का है, जब खेकड़ा तहसील क्षेत्र के लहचोडा गांव की कुछ छात्राएं रटौल स्थित स्कूल से लौट रही थीं। छात्राओं ने बताया कि स्कूल से निकलते ही कुछ छात्र और अज्ञात लड़के बाहर खड़े थे, जिनके हाथों में डंडे और धारदार हथियार थे। बाहर खड़े लड़कों ने उनके साथ आ रहे गांव के लड़कों पर हमला बोल दिया। हमला करने वालों ने पथराव किया, डंडों से पिटाई की ओर धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमला करने वालों ने छात्राओं पर भी पथराव किया और उनके साथ भी मारपीट की। छात्राओं को बाल पकड़कर घसीटा गया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सात छात्रों और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छात्राओं के स्कूल जाने पर रोक
शनिवार को छात्राओं पर हुए हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई है। पंचायत में निर्णय लिया गया है कि जब तक सभी आरोपित पकड़े नहीं जाते और कारवाई नहीं होती वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

दो छात्रों के बीच से शुरू हुआ था विवाद
सारा मामला सेंट मेरी इंटर कॉलेज के दो छात्रों से शुरू हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार विनयपुर व लहचोडा गांव के दो छात्रों के बीच स्कूल में कहासुनी हुई थी। इसके बाद यह विवाद बना।
रिपोर्ट – सचिन त्यागी