Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लम्पी रोग से बचाव हेतु टीकाकरण कार्य तेजी से संचालितकुल 36100 पशुओं का टीकाकरण किया गया

Default Featured Image

पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश के गोवंशीय पशुओं की लम्पी रोग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। लम्पी प्रभावित क्षत्रों में अद्यतन कुल 36100 पशुओं का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है। टीकाकरण कार्य हेतु प्रदेश सरकार द्वारा गोटपॉक्स वैक्सीन हेतु त्वरित रूप से द्विस्तरीय कार्यवाही तत्काल की गई जिसमें 17.50 लाख डोज की आपात क्रय राज्य सरकार द्वारा की गयी तथा साथ ही अल्पकालीन टेन्डर कर और आपूर्तियां प्राप्त करने हेतु कार्यवाही क्रमित है।
यह जानकारी आज यहां पशुपालन निदेशालय के निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टीकाकरण कार्य हेतु त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए मात्र 48 घन्टे में ही वैक्सीन की आपूर्ति प्राप्त कर ली गयी एवं 28 अगस्त, 2022 से लम्पी रोग से प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण प्रारम्भ हो गया। प्रदेश सरकार द्वारा आपात स्थिति में सीधे वैक्सीन खरीद कर उपलब्ध करायी गयी है, जो कि बीमारी के नियंत्रण हेतु अति त्वरित कार्यवाही है।
डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आपात स्थिति में लम्पी स्किन डिजीज के नियंत्रण हेतु गोटपॉक्स वैक्सीन गोवंशीय पशुओं में के सीधे उपयोग की एडवाईजरी जारी की गयी है, जिसके क्रम में उ0प्र0 सरकार द्वारा तत्काल 25 अगस्त, 2022 को गोटपॉक्स वैक्सीन के सीधे आपात क्रय का निर्णय लिया गया। 25 अगस्त, 2022 को ही तत्काल वैक्सीन की आपूर्ति हेतु आदेश निर्गत कर दिये गये, जिसके अनुपालन में 17.50 लाख डोज गोटपॉक्स वैक्सीन की आपूर्ति 48 घन्टे में ही प्रदेश को प्राप्त हो गयी।