Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,29,024

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 70,009 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 270 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,17,20,371 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 538 लोग तथा अब तक कुल 20,96,754 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,393 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 अगस्त, 2022 को एक दिन में 5,01,186 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,46,946 तथा दूसरी डोज 14,68,79,488 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,59,446 तथा दूसरी डोज 1,30,81,259 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,29,024 तथा दूसरी डोज 75,46,047 दी गयी। कल तक 2,60,78,873 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 37,02,21,083 वैक्सीन की डोज दी गयी है।