Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ramveer Upadhyay: आगरावासियों ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Default Featured Image

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

आगरा में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की सुबह उनके आवास पर लोग उमड़ पड़े। पैतृक गांव बामौली में अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए आवास पर रखा था। यहां भाजपा नेताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पूर्व मंत्री के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, जलेसर और शहर में उनके समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

पूर्व मंत्री को अर्पित किए श्रद्धा सुमन 

इस दौरान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर, कालीचरन सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, पंडित केशव दीक्षित, संतोष कटारा, अलीगढ़ के सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, सुमित उपाध्याय, पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी पूर्व मंत्री को पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया। इस दौरान रामवीर उपाध्याय अमर रहें के उद्घोष भी गूंजते रहे। 
केंद्रीय मंत्री बोले, राजनीति में बड़ा शून्य
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने रामवीर उपाध्याय को वीडियो संदेश जारी करके श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनके साथ 29 सालों का रिश्ता था। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके निधन से आगरा व आसपास की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों व समर्थकों से धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। 

विस्तार