Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह

Default Featured Image

 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2022 को दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे।

 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।


शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले के जेल शिक्षक श्री नेतराम नाकतोड़े को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, कांकेर जिले की व्याख्याता श्रीमती मीरा आर्ची चौहान को ’’श्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’, कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी श्री राकेश टंडन को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुमार खुटे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।