Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लखनऊ, मैंनपुरी एवं मेरठ में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों हेतु 955.7 लाख रूपये स्वीकृत

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद लखनऊ, मैंनपुरी एवं मेरठ में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 955.7 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में संयुक्त सचिव नियोजन, श्री जयवीर सिंह ने शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद लखनऊ की  विधानसभा क्षेत्र-लखनऊ मध्य में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 03 कार्यों हेेतु  246.33 लाख रूपये, मैनपुरी की विधान सभा क्षेत्र-भोगांव में सड़क निर्माण से संबंधित 07 कार्यों के लिए 101.61 लाख रूपये, मेरठ में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 01 कार्य के लिए 539.44 लाख रूपये तथा लखनऊ की विधानसभा क्षेत्र-बक्शी का तालाब में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 01 कार्य के लिए 68.32 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।
सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा संबंधित जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। योजना के लिए स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। स्वीकृत की गयी धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तद्नुसार कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जायेगी।