Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विगत 24 घण्टों में 455 लोग तथा अब तक कुल 20,98,128 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 74541 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 246 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,19,63,241 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 455 लोग तथा अब तक कुल 20,98,128 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1815 एक्टिव मामले है।
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 8,45,408 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,64,841 तथा दूसरी डोज 14,69,51,275 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,64,795 तथा दूसरी डोज 1,30,98,873 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,41,347 तथा दूसरी डोज 75,85,811 दी गयी। कल तक 2,75,47,150 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 37,18,54,092 वैक्सीन की डोज दी गयी है।