प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्ध नगर,देवरिया, उन्नाव, कुशीनगर, एवं गाजीपुर में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 1129.94 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में संयुक्त सचिव नियोजन, श्री जयवीर सिंह ने शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 05 कार्यों के लिए 188.18 लाख रूपये, देवरिया में सड़क निर्माण से संबंधित 03 कार्यों के लिए 152.06 लाख रूपये, उन्नाव में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 02 कार्यो के लिए 253.71 लाख रूपये, कुशीगनर में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 02 कार्यों के लिए 33.83 लाख रूपये तथा गाजीपुर में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 01 कार्य के लिए 502.16 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।
सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा संबंधित जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। योजना के लिए स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। स्वीकृत की गयी धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तद्नुसार कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जायेगी।
Nationalism Always Empower People
More Stories
बीजेपी के नॉमिनल चौपाल में मचा बवाल, प्रधान के बेटे ने किया हथियार से हमला, 4 लोग घायल
यूपी में पत्रकार की हत्या का आरोप
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…