Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Lakhimpur Kheri Accused: इन चेहरों को पहचान लीजिए, यही हैं लखीमपुर की बेटियों के गुनहगार

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी केस में आरोपियों के चेहरे अब सामने आ गए हैं। इन चेहरों को पुलिस ने जारी कर दिया है। लखीमपुर खीरी कांड में पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसमें से चार आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। वहीं, पूछताछ के क्रम में दो अन्य अभियुक्तों का नाम सामने आया है। मृतका की मां के बयान और परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस आधार पर गुरुवार क सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को पूरा कराया गया। इस मामले में पहले ही लखीमपुर एसपी संजीव सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। सबसे पहले आरोपी बनाए गए छोटू को गिरफ्तार किया गया था।

छोटू मृतका के घर के पास में रहता था। उसी ने लड़कियों की पहचान आरोपियों से कराई थी। रेप और मर्डर केस में छोटू को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। वह तमोली पुरबा गांव का रहने वाला है। छोटू की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने लालपुर गांव के रहने वाले जुनैद पिता इजराइल, सुहैल पिता इस्लामुद्दीन और हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके पिता अजीजुर रहमान को हिरासत में लिया।

लखीमपुर कांड के ये छह आरोपी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने इनके अलावा करीमुद्दीन उर्फ डीडी पिता का नाम कलीमुद्दीन और आरिफ उर्फ छोटे पिता अहमद हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेज रहा है। पुलिस का दावा है कि उसने काफी तेजी के साथ इस मामले में कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी दलित लड़कियों के रेप और मर्डर के ये छह गुनहगार, इनके बारे में जानिए
दो आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध
पुलिस ने दावा किया है दो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि वे लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए। शरीरिक संबंध बनाया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के शवों को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि सुहैल और जुनैद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

लड़कियों के साथ जुनैद और सोहैल के जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। रेप की घटना के बाद लड़कियों ने जब दोनों पर शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने गला घोंटकर लड़कियों की हत्या कर दी। लड़कियों के शव को पेड़ से लटकान में हाफिजुल, आरिफ और करीमुद्दीन ने दोनों की मदद की।