Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Sultanpur News : उनकी तबीयत ठीक नहीं मैं डॉक्टर होता तो जरूर दवा देता.. केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज

सुल्तानपुर: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। डेप्युटी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी की तबीयत ठीक नहीं है यदि मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर कुछ दवा देता। वहीं लखीमपुर में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर हत्या पर कहा कि अपराधी न बच पाएंगे और न ही कोई उन्हें बचा पाएगा। वहीं मदरसे सर्वे पर उन्होंने कहा कि केवल वोट बैंक के लिए राजनीति की जा रही है।

कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लखीमपुर कांड के अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ संवेदना के साथ खड़े हुए हैं। यह हम संदेश देना चाहेंगे कि अपराधी और उनके संरक्षण दाता किसी भी दशा में ऐसे गलत काम करने वालों को बचा नहीं पाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वोट के लिए मदरसे पर हो रही राजनीति- केशव
अखिलेश यादव पर आगे कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वोट प्राप्त करने के लिए खास लोगों की तरफ से मदरसे का सर्वे होने को मुद्दा बनाते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिनके पास मदरसे चलाने से संबंधित पर्याप्त विधिक प्रपत्र नहीं है वह मुख्यधारा में आकर प्रपत्र लें।’

केशव मौर्य ने कहा कि हम सभी चीजों का सर्वे कर आते हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वामित्व योजना जैसे अन्य बहुत से सर्वे चलाए जा रहे हैं। विरोधी हमारे इसे मुद्दा बनाकर मदरसे पर राजनीति कर रहे हैं।

मौसम खराब होने के चलते सड़क मार्ग से पहुंचे
डिप्टी सीएम केशव मौर्या मौसम खराब होने के नाते हेलीकॉप्टर यात्रा छोड़कर सड़क मार्ग से सुलतानपुर पहुंचे। गुरुवार दोपहर लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के रास्ते वो जब असरोगा टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से वार्ता कर पार्टी रणनीति पर चर्चा की।