Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,85,837 तथा दूसरी डोज 14,74,64,462 दी गयी

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 39,826 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 35 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,33,95,384 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 39 लोग तथा अब तक कुल 21,01,841 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 510 एक्टिव मामले है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 25 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 4,79,026 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,85,837 तथा दूसरी डोज 14,74,64,462 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,82,820 तथा दूसरी डोज 1,31,70,038 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,93,146 तथा दूसरी डोज 77,89,295 दी गयी। कल तक 4,00,92,206 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 38,53,77,804 वैक्सीन की डोज दी गयी है।