Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची विवि में मनाई गई राम दयाल मुंडा की पुण्यतिथि

Ranchi :  रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में डॉ. राम दयाल मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. टीआरएल विभाग में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष नलय राय ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा झारखंडी चेतना के अग्रदूत थे. वे झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के एक प्रमुख विराट, बौद्धिक और सांस्कृतिक शख्सियत थे. उन्होंने आदिवासी और मूलवासियों के अधिकारों के लिये देश के विभिन्न प्रांतों से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक आवाज उठाने का काम किया था. इस कार्यक्रम में डॉ. विरेंद्र महतो, रीझू नायक समेत विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी शोधार्थी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें–सिमडेगा: कोलेबिरा का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक, पूर्ण होती है भक्तों की मनोकामना    

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।