Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए 05 अक्टूबर तक प्रस्ताव आमंत्रित

वित्तीय वर्ष 2022-23 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड दिया जायेगा। इसके लिए आगामी 05 अक्टूबर, 2002 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। विवेकानन्द यूथ एवार्ड के तहत राज्य स्तर पर चयनित महानुभाव को 50 हजार रुपये की राशि, पदक, प्रमाण-पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
     यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, लखनऊ श्री प्रदीप कुमार ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले ऐसे महानुभाव जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष के मध्य है, उन्हें विवेकानंद यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) दिये जाने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन-पत्र 05 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 05ः00 बजे तक विकास भवन तृतीय तल, इंदिरा नगर, लखनऊ में प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप युवा कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है।