Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड कांग्रेस की पहली पसंद खड़गे !

पार्टी मुख्यालय में मतपत्र के माध्यम से होगी वोटिंग
19 अक्टूबर को पता चलेगा कौन होगा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष
गांधी परिवार की पसंद होने के कारण जेपीसीसी के 320 डेलीगेट्स कर सकते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट
झारखंड कांग्रेस में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का प्रभाव बहुत कम, शशि थरूर हैं इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitesh Ojha

Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे या शशि थरूर, इसे तय करने में झारखंड कांग्रेस की भी अहम भूमिका होगी. 17 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष को लेकर चुनाव में देशभर के कुल 9000 डेलीगेट्स मतदान करेंगे. इन डेलीगेट्स में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (जेपीसीसी) के कुल 320 डेलीगेट्स भी शामिल हैं. चुनाव की तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है, और परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.

इसे पढ़ें- भोजपुर : 55 बालू माफियाओं के ठिकानों पर छापा, साढ़े 19 लाख कैश और कारतूस बरामद

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

गुप्त तरीके से होगा मतदान

अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में अपनायी जाएगी. इसमें झारखंड कांग्रेस के विभिन्न संगठनों को मिलाकर बने कुल 320 डेलीगेट्स अध्यक्ष पद के लिए अपनी पंसद के प्रत्याशी को वोट करेंगे.

खड़गे होंगे झारखंड कांग्रेस की पहली पसंद

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के डेलीगेट्स की पहली पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे. कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव झारखंड कांग्रेस ने पास किया था. अब जब मल्लिकार्जुन खड़गे ही गांधी परिवार के पसंद हैं, तो झारखंड कांग्रेस के अधिकांश डेलीगेट्स मल्लिकार्जुन खड़गे को ही वोट करेंगे.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद : शशि थरूर सबके सामने मल्लिकार्जुन खड़गे से बहस करना चाहते हैं! कहा, मैं तो तैयार हूं

वहीं, शशि थरूर फिलहाल ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. कांग्रेस के इस विंग का ज्यादा प्रभाव अभी भी झारखंड कांग्रेस में नहीं माना जाता है. वर्तमान में झारखंड में प्रोफेशल कांग्रेस का महज एक डेलीगेट है. ऐसे में शशि थरूर को कम वोट मिलने की संभावना है.

 

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।