Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्री धर्मवीर प्रजापति ने हरदोई स्थित जिला कमांडेंट कार्यालय के नवीन भवन का किया उद्घाटनहोमगार्ड विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं

Default Featured Image

प्रदेश के होमगार्ड एवं कारागार राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज जनपद हरदोई में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन एवं शिलापट्ट का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कार्यालय परिसर में मंत्री जी एवं डी०जी० महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री धर्मवीर प्रजापति ने तिरंगा मार्च एवं अमृत सरोवर पर जनपद में अवैतनिक अधिकरियों श्होमगार्डस स्वयंसेवकों एवं वैतनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गए  कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही होमगार्डस जवानों का मनोबल बढाते हुए कहा कि होमगार्ड्स जवानों द्वारा अति महत्पूर्ण  स्थलों में डियुटी पर तैनाती के दौरान  बहुत ही अच्छे कार्य किये जा रहे है।
श्री प्रजापति ने कहा कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की समस्त प्रकार की समस्या का निराकरण किया गया है एवं किया जा रहा है। इसके पश्चात श्री प्रजापति ने आयोजित भण्डारे का शुभारम्भ कर अपने हाथों से भण्डारा प्रसाद वितरित किया एवं तिरंगा यात्रा को सफल आयोजन हेतु अवैतनिक अधिकारियो को तिरंगा सम्मान हेतु अवार्ड दिया गया। अवै०कं० काम० श्री सुनील कुमार सिंह होमगार्ड्स कम्पनी टोडरपुर, अवै0 सहा०क०कमा० श्री अखिलेख कुमार पाण्डे होमगार्ड्स कम्पनी हरियावा, अवै0 प्ला०कमा० श्री पंकज कुमार होमगार्डस कम्पनी सण्डीला ग्रामीण हरदोई।
 अमृत सरोवर के अवसर पर वैत० अधिकारिया/कर्मचारियो को वृक्ष मित्र सम्मान से एवार्ड प्रदान किये गये। सम्मानित अधिकारियो/कर्मचारियो को विवरण निम्न प्रकार है श्री महेश प्रसाद जिला कमाण्डेण्ट के सहायक होमगार्ड्स, श्रीमती नन्ही देवी पी०सी०पी० होमगार्ड्स, श्री हिरावल अब्बास बी०ओ० होमगार्ड्स श्री मुन्ना लाल बी०ओ० होमगार्ड्स, श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक होमगार्ड्स हरदोई।
श्री प्रजापति ने इसके पश्चात हरदोई जिला कारागार पहुंचकर बंदियों के साथ संवाद किया एवं उनके द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों एवं पेंटिंग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नाइजीरियन बंदी ने उन्हें देश के महान क्रांतिकारी रहे भगत सिंह की बनायी पेंटिंग की एक प्रति भी भेंट की।
श्री प्रजापति ने कहा कि संवाद करने से बंदियों की मनोदशा में सुधार आ रहा है। संवाद के दौरान बंदियों ने कहा कि हम अपने अंदर सुधार करेंगे और एक अच्छे नागरिक बनकर बाहर जाएंगे तथा घर परिवार की जिम्मेदारी को समझेंगे और आगे से ऐसी कोई कार्यवाही नहीं करेंगे जिससे कि हमें दोबारा से किसी प्रकार की सजा हो।
श्री प्रजापति ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से बंदियों को ट्रेंड किया जा रहा है एवं एम०एस०एम०ई के माध्यम से उनके उत्पादों को बेहतर मूल्य दिलाने हेतु कारागार विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।