Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता

Default Featured Image

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने 07-कालिदास आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  कई जिलों के अधिकारियों से बात भी की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट,राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि से सम्बन्धित थीं।
उपमुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आये लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लिये, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की। जनता दर्शन के दौरान ही कई लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को भी निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जायेगा।