Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्रीगणों ने महाअष्टमी एवं महानवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन,
कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मन्त्रीगण ने कहा कि आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। नवरात्रि में माँ के इन नौ रूपों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है। नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी पर कन्या पूजन किया जाता हैं।