Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP:पीएम मोदी को खेलनगरी में मिली हॉकी स्टिक की बोली 18 हजार पार, सीएम योगी ने दी थी भेंट

Default Featured Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए हॉकी स्टिक प्रतीक चिन्ह की बोली 18500 रुपये तक पहुंच गई है। अभी तक 30 लोग बोली लगा चुके हैं। सरकार ने बोली की अंतिम तिथि अब 12 अक्तूबर कर दी है।

इस हॉकी स्टिक के प्रतीक चिन्ह का बेस प्राइज 7600 रुपये था। दो जनवरी 2021 को मेरठ स्थित सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में हॉकी स्टिक बतौर प्रतीक चिह्न दी गई थी। आमजन भी हॉकी स्टिक प्रतीक चिह्न की बोली pmmementos.gov.in पर जाकर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ

पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी मेरठ की हॉकी स्टिक को भी शामिल किया गया है। यह स्टिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो जनवरी 2021 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के समय पीएम को भेंट की थी। प्रतीक चिह्न में स्टिक के साथ चक्का (डिस्कस) भी जुड़ा है।

12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक पीएम को मिले उपहारों की ऑनलाइन बोली लगाई जा रही है। 30 सितंबर की शाम पांच बजे तक 19 लोग इस खास हॉकी स्टिक के लिए बोली लगा चुके थे। इसका बेस प्राइस 7600 रुपये रखा गया है। संस्कृति मंत्रालय के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर हॉकी स्टिक की नीलामी के बारे में जानकारी दी गई है। इस स्टिक का वजन 4000 ग्राम, चक्का सहित ऊंचाई 30 सेंटीमीटर, चौड़ाई दस सेंटीमीटर और लंबाई 69 सेंटीमीटर है।

आप भी नीलामी में ले सकते हैं भाग
अगर आप ये खास हॉकी स्टिक लेना चाहते हैं तो pmmementos.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और बोली में भाग लें। बोली 12 अक्तूबर तक लगाई जाएंगी। इन उपहारों से मिली धनराशि को ‘नमामि गंगे’ योजना में खर्च किया जाएगा।