Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सरकार के मुखिया के तौर पर सत्ता के गलियारे में नरेन्द्र मोदी के 21 साल पूरे

देश के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर सत्ता के गलियारे में अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं। आज से 21 साल पहले 7 अक्तूबर, 2001 को उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। 7 अक्तूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से लेकर आज तक उन्होंने अपने सेवाभाव, त्याग और तपश्चर्या से विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वमान्य नेता बनने तक एक लंबी यात्रा तय की है। गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्मे नरेन्द्र मोदी राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। वह लगातार तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव जीतकर 12 साल, 227 दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहे। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। 21 साल पहले 4 अक्टूबर, 2001 को उन्हें गुजरात बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। हालांकि उस समय वह गुजरात विधानसभा के सदस्य नहीं थे।