Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

12:18 AM, 09-Oct-2022

Kanpur: अब दो दिन कानपुर में लगेगी भागवत की पाठशाला, आज करेंगे वाल्मीकि समाज को संबोधित

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार रात कानपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को वह नानाराव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, वो शहर के विशिष्टजनों से मुलाकात भी करेंगे। और पढ़ें

03:09 AM, 09-Oct-2022

Deepotsav Ayodhya : रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस बार भी विश्व रिकॉर्ड बनेगा

Ayodhya : इस बार भी विश्व रिकॉर्ड बनाने के हौसले के साथ रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दीपोत्सव का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर तक होना है। मुख्य पर्व 23 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस दिन जहां राम की पैड़ी पर 14.50 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और पढ़ें

02:18 AM, 09-Oct-2022

पुराने शहर के जुलूस-ए-मोहम्मदी में झूम कर निकले नबी के दीवाने
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रिमझिम बारिश के बीच पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।इसके बाद हस्सान मियां ने कमर चिश्ती को परचम सौंप कर जुलूस रवाना किया।सौ से अधिक अंजुमनों के साथ जुलूस निर्धारित रास्तों से होता हुआ दुरूदों-सलाम, नात शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़ता रहा। और पढ़ें

02:18 AM, 09-Oct-2022

‘अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं मुसलमान’
हजरत शाह शराफत अली मियां के कुल के समय तेज बारिश भी शराफत मियां के दीवानों के कदम नहीं रोक सकी।इसमें दीनी और दुनियावी तालीम नई तकनीक के साथ दी जाएगी।शाहबाद स्थित दरगाह शरीफ पर चल रहा उर्स-ए-शराफती कुल की रस्म के साथ मुकम्मल हो गया।इसमें सबसे पहले हाफिज कारी अनवार सकलैनी ने कलाम पाक की तिलावत की। और पढ़ें

02:15 AM, 09-Oct-2022

तिरंगे के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, आरोपी हिरासत में
राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के शाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के घर पर राष्ट्रध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला भोलेनगर निवासी शाकिर हुसैन ने ईद मिलादुनबी के मौके पर घर के ऊपर इस्लामी झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था, इसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। और पढ़ें

02:03 AM, 09-Oct-2022

भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सभासद को जेल भेजा
नगर पंचायत देवरनिया के सभासद गुड्डे मेंबर के खिलाफ सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।देवरनिया निवासी सुरेंद्र कश्यप ने सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और पढ़ें

विज्ञापन

02:03 AM, 09-Oct-2022

शहर से गांव तक बरसी आफत
तीन दिनों से लगातार तेज हवा के साथ हो रही बारिश आफत साबित हुई।कृषि विभाग ने बर्बाद बीमित फसल की सूचना देने को कहा है।प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक किसानों ने इस साल बारिश न होने से फसल बचाने के लिए पहले ही काफी खर्चा किया था। और पढ़ें

02:00 AM, 09-Oct-2022

72 घंटे और ऐसी हुई बारिश तो खतरे के निशान पर पहुंचेगी रामगंगा
पिछले साल जलप्रवाह का दंश सहने के बाद अबकी बार मौसम के तेवर देख प्रशासन अलर्ट हो गया है।जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड कार्यालय को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी तैयार है। और पढ़ें

01:54 AM, 09-Oct-2022

Kanpur Dehat : बारा समेत कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बोले – लोगों को फिर से जोड़कर मजबूत बनेगी पार्टी

Kanpur Dehat : बारा समेत कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बोले – लोगों को फिर से जोड़कर मजबूत बनेगी पार्टी और पढ़ें

01:45 AM, 09-Oct-2022

दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया गया।देर रात आरोपी अभिषेक ने मां मीरा देवी और बहन नीतू के साथ मिलकर किशोरी को जलाकर मारने की कोशिश की। और पढ़ें

01:45 AM, 09-Oct-2022

संपत्ति विवाद में भाई पर फायरिंग, भतीजा जख्मी
सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में तयेरे भाई द्वारा दखल देने पर फाइनेंसकर्मी ने फायरिंग कर दी।इस विवाद में कई बार अजय ने दखल देते हुए मध्यस्थता का प्रयास किया है। और पढ़ें

01:39 AM, 09-Oct-2022

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा आज, यातायात रहेगा डायवर्ट
इस संबंध में एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि शोभायात्रा गांधीपार्क शीशियापाड़ा से शुरू होगी और शहर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। संबंधित थानों के प्रभारी इस व्यवस्था को लागू कराएंगे।आंतरिक डायवर्जन – शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय मानिक चौक तिराहा से कंपनीबाग चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित\/डायवर्ट रहेंगे।- शोभायात्रा प्रारम्भ होने के समय कंपनीबाग चौराहा से मदारगेट चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित\/डायवर्ट रहेंगे।- शोभायात्रा का प्रथम भाग बारहद्वारी चौराहा पर पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित\/डायवर्ट रहेंगे।- शोभायात्रा का प्रथम भाग रेलवे रोड पर पहुंचने पर कवर कुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित\/डायवर्ट रहेंगे।- शोभायात्रा का प्रथम भाग कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर रसलगंज चौराहा से गॉधीपार्क बस अड्डा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।- शोभायात्रा का प्रथम भाग कवर कुत्ता तिराहा पर पहुंचने पर कम्पनीबाग से कवरकुत्ता तिराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित\/डायवर्ट रहेंगे।- शोभायात्रा का प्रथम भाग दुबे पड़ाव चौराहा पर पहुंचने पर महाजन पैलेस ( मीनाक्षीपुल ) से दुबे पड़ाव चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नो-ट्रैफिक जोन – मानिक चौक तिराहे से कं पनीबाग चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। और पढ़ें

01:39 AM, 09-Oct-2022

एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में घपला के आरोप में धरना

एएमयू में फिजिकल एजूकेशन विभाग में एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में घपला होने के आरोप में छात्रों ने कंट्रोलर कार्यालय पर धरना देकर मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रमाण पत्रों को स्क्रूटनी टीम ने वैध करार दे दिया और छात्र का नाम प्रवेश सूची में दे दिया गया। छात्रों ने कहा कि 30 जुलाई 2022 को एएमयू की वेबसाइट पर सूची अपलोड हुई थी। और पढ़ें

01:33 AM, 09-Oct-2022

स्नातक पाठ्यक्रमों में नहीं बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें : कुलपति

राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें नहीं बढ़ेंगी।सीटें केवल शासन के आदेश पर ही बढ़ाई जा सकती हैं। और पढ़ें

01:33 AM, 09-Oct-2022

करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा।बाजार में ऑनलाइन गिफ्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है।पूजा के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ होना चाहिए। और पढ़ें