Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP School Closed: यूपी में भारी बारिश का असर, यहां बंद किए गए स्कूल… ये रहा DM का आदेश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अगले दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए बुलंदशहर जिला प्रशासन की ओर से अगले दो दिनों तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

यूपी में भारी बारिश का असर लगातार दिख रहा है। पश्चिमी यूपी में बारिश का असर सबसे अधिक दिख रहा है। बुलंदशहर में भारी बारिश का असर देखते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्‌टी का आदेश जारी किया है। जिले में कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलो में 10 और 11 अक्टूबर को छुट्‌टी घोषित की है। जारी आदेश में कहा गया है कि डीएम के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुलंदशहर में टूटा है बारिश का रिकॉर्ड
बुलंदशहर में बारिश का दो दशक का रिकॉर्ड टूट गया है। भारी बारिश के कारण जिले में तमाम नाले-गलियां लबालब हो गई हैं। सड़कों पर लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों के मकानों में भी पानी घुस गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गांव से लेकर शहर तक बिजल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से एहतियातन लोगों की परेशानी को देखते हुए स्कूलों में बंदी का आदेश जारीह किया गया है।