Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mulayam Singh Death News Live: सैफई में कल तीन बजे होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

12:11 PM, 10-Oct-2022

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा।

उन्होंने लिखा, “वह उच्च सम्मान के नेता थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। भगवान आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।” pic.twitter.com/8R4vGwWgWq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022

12:09 PM, 10-Oct-2022

अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/EfdZlbaYfm

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022

12:05 PM, 10-Oct-2022

राजनाथ सिंह होंगे अंतिम संस्कार मैं शामिल 
राजनाथ सिंह कल मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शमिल होने सफाई जाएंगे।

11:53 AM, 10-Oct-2022

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के निधन पर बोले सीएम मनोहर लाल
बहुत ही दुखद खबर है, मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ है। कुछ समय पहले मैं मेदांता में उनसे मिलने पहुंचा था, उस समय भी उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन का हमें काफी गहरा दुख है।

11:36 AM, 10-Oct-2022

अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने ट्वीट किया
अदिति यादव का अपने दादा के लिए भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

 

11:30 AM, 10-Oct-2022

प्रो राम गोपाल यादव ने जानकारी दी 
माननीय नेता जी हमारे बीच नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर 11.30 बजे मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्तूबर को अपरान्ह 3 ( तीन) बजे  सैफई में होगा।अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा और कल सैफई पंडाल में।

विज्ञापन

11:26 AM, 10-Oct-2022

नेता जी को याद कर भावूक हुए कई नेता 
राजनीति के एक युग का अंत। निःशब्द हूँ।

नेताजी जी हमेशा अमर रहेंगें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें……!

नफीस अहमद, विधायक।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा

नेताजी मुलायम सिंह यादव हम लोगों के संरक्षक रहे। 1987 में लोकदल का विभाजन हुआ। अजीत गुट ने लोकदल आ बनाया । मुलायम सिंह यादव ने लोकदल ब के जरिए एकजुट किया। फिर लोकतांत्रिक मोर्चा बना। यहीं से क्रांतिकारी मोर्चा की शुरुआत हुई और रथ यात्रा निकली। लखनऊ में यात्रा का नेतृत्व हमने किया। भगवती सिंह और हीरालाल अभिभावक के रूप में मौजूद थे।  इस यात्रा ने क्रांतिकारी बदलाव किए। 

अशोक यादव, पूर्व जिलाधयक्ष सपा।

नेताजी के साथ समाजवादी आंदोलन के एक युग का अंत हो गया है। राजनीति की एक पीढ़ी समाप्त हुई है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर चलते हुए गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

राजेंद्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री।

नेताजी का जाना बेहद दुखद है। निशब्द हूं। ऐसी विभूति धरती पर कभी कभार आती है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो थाती सौंपी है। उसे बचाने का निरंतर प्रयास होगा।

नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सपा

नेताजी मुलायम सिंह यादव के जाने से हम लोगों ने अभिभावक खो दिया है। यह असहनीय पीड़ा है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 

मनोज पाण्डेय, सचेतक सपा।

11:23 AM, 10-Oct-2022

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 11 बजे लोक भवन में होगी कैबिनेट बैठक।

11:20 AM, 10-Oct-2022

अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।

11:19 AM, 10-Oct-2022

लालू यादव ने भी किया याद
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा, समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

11:17 AM, 10-Oct-2022

मेदांता अस्पताल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
मेदांता अस्पताल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। 

11:13 AM, 10-Oct-2022

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

11:11 AM, 10-Oct-2022

मुलायम सिंह यादव का निधन बेहद दुखद: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है

11:08 AM, 10-Oct-2022

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे अमित शाह 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मुलायम सिंह के समर्थक जुटे हुए हैं।

 

11:05 AM, 10-Oct-2022

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव के निधन पर बसपा  सुप्रीमो मायावती ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर अति-दुःखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।