Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुलायम सिंह यादव ने जब पहली बार आजम खान की एक नहीं सुनी, जानिए नवेद मियां क्यों थे उनके लिए खास

Mulayam Singh Yadav Live Update: मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। हर ओर मुलायम सिंह से जुड़े किस्सों की चर्चा है। इनमें से एक मुलायम सिंह यादव और नवेद मियां जुड़ा किस्सा भी है। जब उन्होंने आमज खान की बात भी नहीं सुनी। उन्होंने नवेद मियां विरोध के बाद भी मंत्री का दर्जा भी दिया। साथ ही सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ाया।

 

हाइलाइट्समुलायम सिंह यादव का मंगलवार को होगा सैफई में अंतिम संस्कारआजम खान को भूल एक बार मुलायम ने नवेद मियां से निभाई दोस्तीनवेद मियां को मुलायम ने बनाया था मंत्री, दिया था सपा से टिकटरामपुर: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सियासत के कई पहलू है। मुलायम सिंह यादव अपने फैसलों के लिए भी जाने जाते थे। वहीं उनसे जुड़े एक किस्से की खूब चर्चा होती है। रामपुर में नवाब खानदान के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को मुलायम सिंह यादव पसंद करते थे। आजम खान के विरोध को दरकिनार करके मुलायम सिंह ने 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री रहते हुए नवेद मियां को उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन बनाकर मंत्री का दर्जा दिया था। नवेद मियां को विधान सभा का टिकट भी दिया। तब नवेद मियां ने स्वार टांडा सीट पहली बार सपा की झोली में डाली, लेकिन आजम से प्रतिद्वंदिता के चलते उन्होंने सपा छोड़ दी और बसपा के टिकट पर उपचुनाव लड़कर फिर जीत हासिल कर ली थी।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि मुलायम सिंह अच्छे राजनेता के साथ अच्छे इंसान भी थे। 2005 में नवेद मियां ने आगरा महोत्सव आयोजित कराया था। इसका उद्घाटन मुलायम सिंह यादव से कराया गया था। इस कार्यक्रम में नवेद मियां के आमंत्रण पर मुलायम सिंह के अलावा अमर सिंह और जयाप्रदा ने शिरकत की थी। उन्होंने बताया कि 2007 में आजम खान ने नवेद मियां का टिकट कटवाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन मुलायम सिंह ने पार्टी सिंबल दिया। मुलायम सिंह ने टांडा आकर जनसभा की थी और नवेद मियां के लिए वोट मांगे थे। इस चुनाव में आजम ने नवेद मियां को हराने का प्रयास किया था, मगर सफल नहीं हुए थे। नवेद मियां चुनाव जीते थे।मुलायम सिंह के निधन से दुखी और आजम खान पर लगाया आरोपनवाब काजिम अली खां ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुखद जताया। उन्होंने कहा कि राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। कहा कि वो मुझसे बहुत लगाव रखते थे। एक बार अचानक उनका फोन आया, उन्होंने जल्दी जल्दी मुझसे कुछ कहा, लेकिन मैं समझ नहीं पाया। मैंने फोन कर उनसे कहा कि आप दोबारा बता दें कि आपने क्या कहा तो वो हंसने लगे। इसके बाद बहुत प्यार से धीरे-धीरे पूरी बात बताई। तब मुख्यमंत्री थे और मैं उनकी पार्टी में था। उन्होंने बताया कि आजम खान की तानाशाही और ब्लैकमेलिंग से दुखी थे और मैंने भी उसकी वजह से ही सपा छोड़ दी थी।फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने जताया दुखरामपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह जब समाजवादी पार्टी में थी, तब नेताजी से बहुत प्रभावित थी। वह हमेशा परिवार और समाज को बांधकर चलने की बात करते थे। उन्होंने ही समाजवादी पार्टी को और परिवार को एक माला में पिरोकर रखा। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ और संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
अगला लेखRampur Rain: बारिश में डूबी धान की फसल, बर्बाद हुई गोभी और तोरई, कराह उठे रामपुर के किसान

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

You may have missed