Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बदायूं में जर्जर मकान गिराने पहुंची नगर पालिका की टीम, मिलने लगे चांदी के सिक्के, लूटने के लिए दौड़ी भीड़

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश के बदायूं में कई दिन से हो रही बारिश के चलते जर्जर मकान के गिरने की कागार पर था। हादसे से बचने के लिए पालिका की टीम पहुंच गई। मकान गिराने के दौरान यहां चांदी के सिक्के निकलने लगे। लोगों ने यहां सिक्के लेकर भागने का भी प्रयास किया। मामले की पुलिस को सूचना दी गई।

 

बदायूं में जर्जर मकान गिराने पहुंची नगर पालिका की टीम, मिलने लगे चांदी के सिक्के, लूटने के लिए दौड़ी भीड़हाइलाइट्सबदायूं में जर्जर मकान से गिरने लगे चांदी के सिक्केलूटने के लिए दौड़ पड़ी भीड़, बुलाई गई पुलिसमकान के चारों तरफ कराई गई बैरिकेडिंगबदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या 5 में एक पुराने जर्जर मकान को नगर पालिका बुलडोजर के जरिए गिरा रहा था। मकान गिराए जाने के दौरान यहां कुछ चांदी के सिक्के भी मिले। चांदी के सिक्के मिलते ही वहां मौजूद भीड़ ने वहां लूट मचानी चाही। हालांकि नगर पालिका ईओ विजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दे दी और मकान की बैरिकेडिंग करा कर मकान गिराने की कार्रवाई रोक दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान गिराने के दौरान वीडियोग्राफी कराई।

एसडीएम ने बताया कि बारिश की वजह से पुराना मकान गिरने की अवस्था में था। इसे नगर पालिका पहले ही ध्वस्थ करने के लिए पहुंचा। कार्रवाई के दौरान यहां कुछ चांदी के सिक्के मिले। एसडीएम ने बताया कि यह मकान कितना पुराना और किसका है, इसकी जानकारी की जा रही है। एक महिला अपना मालिकाना हक जता रही थी, जब तक वह कागजात नहीं दिखाएंगी, तब तक आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने यह भी बताया कि करीब 9 सिक्के उन्हें मिले हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सिक्कों की जांच भी कराई जाएगी कि यह चांदी के हैं या किसी अन्य धातु। फिलहाल पुराने मकान में चांदी के सिक्के निकलने से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बारिश की वजह जब हालत में हो गया था पुराना मकानस्थानीय लोगों की मानें तो यह मकान काफी सालों पुराना था। पिछले 3 दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से यह टूट कर गिर रहा था। इसकी वजह से हादसा होने की आशंका बनी थी। जानकारी नगरपालिका बिल्सी को हुई तो उसने मकान गिराने की प्रक्रिया शुरू की। ताकि बारिश की वजह से कोई हादसा ना हो जाए।
अगला लेखBadaun News : घर छोड़ने के बहाने किया रेप… पहचान खुलने के डर से हत्या करके चेहरे पर डाली मिट्टी, अरेस्ट

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें