Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की

Default Featured Image

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने सपा संरक्षक व उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक एवं हार्दिक संवेदनायें व्यक्त की है।
एक शोक संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्व0 श्री मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, 10 बार विधायक एवं 07 बार संसद सदस्य के रूप में प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
श्री जयवीर सिंह ने उनको नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है।