Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP cabinet meeting: योगी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार देगी इतनी सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की गई। गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में सम्पन्न हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में करीब 30 अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की सहमति मिल गई है। कैबिनेट बैठक में नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति-2022 को भी मंजूरी मिली है।

वहीं, कैबिनेट बैठक में अमेठी में नई जेल के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस जेल की क्षमता करीब 990 लोगों की होगी। अभी तक अमेठी के बंदियों को सुलतानपुर जेल में बंद किया जाता था। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पतियों से मिलने की विशेष छूट के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी जेलों में निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को अपने पतियों से मिलने दिया जाए। पूजा-अर्चना करने के लिए आज विशेष छूट दी गई है।

कोसीकला में बनेगा शनि परिक्रमा मार्गवहीं, पर्यटन विभाग से जुड़े दो प्रस्ताव भी पास हुए हैं, जिसमें मथुरा में शनि परिक्रमा मार्ग बनाने को मंजूरी मिल गई है। कोसीकला में शनि परिक्रमा मार्ग बनेगा। इतना ही नहीं, मथुरा में नेशनल हाईवे 19 पर अकबरपुर जैत गांव में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पर्यटन सुविधा केन्द्र बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की 2.03 हेक्टेयर भूमि निशुल्क पर्यटन विभाग को दी जाएगी। इसके साथ ही नई दुग्ध नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। नई वस्त्र नीति पर भी कैबिनेट ने अपनी फाइनल मुहर लगा दी है। इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15% सब्सिडीवहीं, कैबिनेट में इलेक्ट्रानिक वाहनों को 15% सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। पहले दो लाख दो पहिया वाहनों पर पांच हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 हजार तीन पहिया वाहनों पर 12 हजार रुपये की छूट मिलेगी तो वहीं पहले 25 हजार चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तक की छूट देने का प्रावधान हुआ है।
रिपोर्ट- अभय सिंह