Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ayodhya deepotsav 2022: अयोध्या में दीपोत्सव से बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 15 लाख दीये से जगमग होगी राम की नगरी

Diwali Deepotsav In Ayodhya: अयोध्या दीपोत्सव के जरिए एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यूपी सरकार ने भी दीपोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के निर्देश दिए है। इसके बाद से यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राम की पौड़ी पर 15 लाख दीये जाएंगे। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

 

अयोध्या में दीपोत्सव से बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 15 लाख दीये से जगमग होगी राम की नगरीहाइलाइट्सअयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारीयूपी सरकार ने भी दिए जरूरी दिशा-निर्देशराम की पौड़ी पर प्रज्वलित होंगे 15 लाख दीयेअयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो गई है। 23 अक्टूबर को होने वाला अयोध्या दीपोत्सव पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। यूपी सरकार इस साल 15 लाख दीये (मिट्टी के दीपक) जलाकर दीपोत्सव समारोह को बेहद भव्य बनाएगी। शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ राम की पौड़ी का दौरा किया, जिसे यूपी सरकार की ओर से आयोजन को सफल बनाने का काम दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव आयोजन के लिए संकाय सदस्य अजय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी और संग्राम सिंह को डिप्टी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कोर टीम ने धार्मिक अनुष्ठानों और भूमिपूजन समारोह में भाग लिया। शुक्रवार को वीसी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, विश्विद्यालय से जुड़े संस्थान, जिले के अन्य सरकारी संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और इच्छुक परिवारों से 18 हजार लोग वालंटियर के तौर पर जुड़ेंगे।लोगों से अयोध्या दीपोत्सव के लिए मांगा सहयोग
उन्होंने ने बताया कि दीपोत्सव को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए स्थानीय निवासियों, व्यापारियों समेत अन्य लोगों से सहयोग मांगा गया है। लोगों से दीये, मोमबत्तियां, तेल और अन्य संसाधनों को दान करने के लिए आगे आने को कहा गया है। अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी समेत यूपी सूचना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी।सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार अयोध्या दीपोत्सव पर जायजा ले रहे है। हाल में ही उन्होंने इससे जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही कहा कि अयोध्या दीपोत्सव को भव्य रुप से मनाया जाए और झांसी निकाली जाए। जानकारी के मुताबिक हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दूर से लोग भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।
अगला लेखपुजारी की पत्नी पर लोहे की रॉड से पड़ोसी ने किए कई वार, मौके पर हुई मौत, जानिए पूरा मामला

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

You may have missed