Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी की 10 बड़ी बातें, जो निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले एटा में कहीं

Default Featured Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एटा में कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री ने 419 करोड़ रुपये लागत की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तापीय परियोजना में 1500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, साइकिल, स्मार्ट फोन आदि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात महीने और तीन दिन बाद एटा पहुंचे। तब भी सूबे के मुख्यमंत्री थे और अब भी। इससे पूर्व वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आए थे। तो अब जीत के लिए जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीर्वाद आगे भी बनाए रखना। यह बोलकर मुख्यमंत्री निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश दे गए। जानिए मुख्यमंत्री के एटा दौरे की 10 बड़ी बातें…

1. मुख्यमंत्री योगी ने एटा जिले की चार सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताया, आगे भी आशीर्वाद बनाए जनता।  

2.मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपराधियों, माफिया पर कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े हुए एटा को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। 

3.मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जवाहरपुर तापीय परियोजना के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) से जिले में कौशल विकास केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। इससे युवा सीखें और उन्हें नौकरी, रोजगार मिल सके।

4.सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। भारत में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक युवाओं वाला राज्य है। हमें युवाओं और उनकी ऊर्जा पर गौरव की अनुभूति होती है। टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित कर प्रदेश के नौजवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना शासन की नीति का हिस्सा है।

 

5.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा की पहचान आज माफिया से नहीं, विकास से हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन से जिले को पहचान मिलेगी। मार्च 2023 में जवाहर तापीय परियोजना की एक इकाई को चालू कर दिया जाएगा।